रामगढ़ चौक: झुलौना स्थित एक मकान से रामगढ़ पुलिस ने 4 लड़कों और एक लड़की को लिया हिरासत में, कानूनी कार्यवाही शुरू
लखीसराय जिले के रामगढ़चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत झुलौना के समीप एक मकान से सोमवार 2 बजे पुलिस ने चार लड़कों के साथ-साथ एक युवती को हिरासत में लिया है। बताया जाता है की चारों लड़के एक लड़की को अपने साथ लेकर उस मकान में पहुंचे थे। जहां किसी अन्य व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ रामगढ़ थानाध्यक्ष पहुंचे।