पीरो: प्रतिबंध के बावजूद पिरो में खुले में सजी मांस की दुकानें, नियमों की उड़ रही धज्जियां, अस्पताल के पास बिक रहा मांस
Piro, Bhojpur | Jun 6, 2026 भोजपुर जिले के पिरो नगर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली और मुर्गा बिक्री पर प्रतिबंध के सरकारी आदेश के बावजूद इसका पालन नहीं हो रहा है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य की सभी शहरी निकायों में बिना लाइसेंस मांस-मछली बेचने और खुले में प्रदर्शित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया था, लेकिन पिरो में स्थिति जस की तस बनी हुई है।