जमुई: कटोरवा ब्रिज के पास से पुलिस ने हाथ-पैर बंधा व गला रेता हुआ युवक का शव किया बरामद, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरवा ब्रिज के पास से पुलिस ने हाथ पर बंधा हुआ और तेज धार हथियार से गला रेता हुआ एक युवक का शव मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे बरामद किया है। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। युवक की हत्या किसने की है, क्यों की है इसका भी पता नहीं चल सका है।