जमुई: जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा नहर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवक
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 जमुई - सिकंदरा मुख्य मार्ग के अगहरा नहर के पास मंगलवार की शाम 430 बजे के करीब ईट लदा ट्रैक्टर सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया। जिसे डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल युवक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के भजोर निवासी अंकज और मनीष के रूप में की ।