जमुई: जमुई पहुंचे मखदुमपुर विधायक को टोला सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, प्राथमिक शिक्षक का दर्जा दिलाने की मांग
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 जमुई पहुंचे अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति सदस्य एवं मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार मंगलवार को जमुई पहुंचे थे। जिनसे जिले के टोला सेवकों ने मंगलवार को 4 बजे परिषदन भवन में मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए टोला सेवकों ने कहा कि शिक्षा सेवक तालीम मरकज और टोला सेवक को संबंधित विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक के रूप में दर्जा दिलाने की मांग की।