जमुई: मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए और कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। तो कुछ आवेदनो को कठिनाई दूर करने के लिए नामित विभाग को भेजा गया है।