कोल: लालगढ़ी में 2 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 21, 2025 गांव लालगढ़ी में 2 दिन से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। 28 वर्षीय विष्णु मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को विष्णु घर पर अपनी किसी निजी काम से जाने की कहकर निकल कर आया था और फिर वापस नहीं लौटा। रविवार शाम विष्णु का शव गांव के ही नाले में पड़ा मिला।