कोल: खंडेहा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 21, 2025 खंडेहा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 35 वर्षीय जीत एसी कंपनी में काम करता था। रविवार को जीत छुट्टी के कारण अपने खेतों में काम कर रहा था। शाम को वह खेत से टप्पल खेतों की दवा लेने जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर ही जीत की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।