भरथना: बकेवर हाईवे पर रफ्तार का कहर, पिता-चाचा का इंतजार कर रहे अजीत को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत
बकेवर थाना क्षेत्र में पूनम ढाबा के सामने आगरा-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक खड़ी कर पिता और चाचा का इंतजार कर रहे 20 वर्षीय अजीत को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौत हो गई। मृतक अजीत पुत्र गोविंद सिंह, औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम सिखरना का निवासी था।