बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में फर्जी दस्तावेज के जरिए टीचर बनी पाकिस्तानी महिला की सेवाएं समाप्त, BSA ने दी जानकारी
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए टीचर बनी पाकिस्तानी महिला की सेवा की गई समाप्त। अभी तक जितनी तनख्वाह ली है उसकी होगी रिकवरी। बीएसए संजय सिंह ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी महिला की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।