बरेली: जनपद न्यायालय ने टोल टैक्स पर मारपीट करने वालों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया जुर्माना
बरेली में जज रवि कुमार दिवाकर ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए टोल कर्मियों से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की कोशिश करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50-50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया हैं। जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार टोल टैक्स राष्ट्रीय हित में लेती है। उससे हाइवे बनते है।