रामगढ़: नौगांवा में पुराने नोट-सिक्कों के लालच में सोशल मीडिया पर ठगी का खेल, ठग को दबोचा गया
Ramgarh, Alwar | Sep 30, 2026 पुराने नोट और सिक्के लाखों रुपये में खरीदने का लालच देकर सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर मंगलवार को दोपहर बारह बजे नौगांवा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन मय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।