दतिया नगर: रेड़ा गाँव: दुकान में घुसकर 4 लोगों ने वृद्ध पर सरिए से किया हमला, वृद्ध लहूलुहान, मामला दर्ज
ग्राम रेड़ा में सोमवार देर रात्रि में एक वृद्ध के साथ दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में 60 वर्षीय हरवंश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। फरियादी हरवंश विश्वकर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही मनीष दांगी अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में घुसकर सरिए से हमला किया।