Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#बांगड़_अस्पताल_में_प्रसूता_की_मौत_गृभस्त_बच्चे_की_भी_मौत, #परिजन_लगा_रहे_डॉक्टरों_पर_लापरवाही_का_आरोप #bagad #hospital #me #prsuta #ki #mout #grbhsat #bachche #ki #bhi #mout #parijan #laga #rhe #doctoro #par #laparwahi #ka #aarop #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jun 23, 2026

MORE NEWS

*बिजली सम्बंधी समस्याओं के लिए किया जा रहा है स्थाई समाधान का प्रयास- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर*

*लाडनूं में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में लिया ऊर्जा मंत्री ने भाग*

डीडवाना-कुचामन, 3 अगस्त।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि राज्य सरकार बिजली सम्बंधी सभी तरह की समस्याओं के स्थाई समाधान के प्रयास कर रही है। पहले गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती थी, हमने उसमें सुधार किया है और इसे पूरी तरह सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के सामने आंधी, बरसात, वोल्टेज की खपत बढने आदि विभिन्न तरह की समस्याएं आती हैं, जिनसे विद्युतकर्मी दिन-रात जूझते हैं।‌हमारा प्रयास रहेगा कि इन समस्याओं में पर्याप्त कमी आए। वे यहां लाडनूं शहर के प्राचीन पावर हाउस में पुनर्निर्मित श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण को याद किया तथा कहा कि उनके प्रवास-काल के दौरान लोगों की आवाजाही बढने और अच्छी रौनक बनी होने के बारे में बताया और जैन विश्व भारती को लाडनूं की पहचान के रूप में चिह्नित किया। 

*निगम पहले उपभोक्ताओं को बिजली बेचता था और अब खरीदता है*

समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और नवाचारों के चलते बिजली विभाग में बहुत परिवर्तन आया है। अब तक विद्युत वितरण निगम बिजली उपभोक्ताओं को बेचा करता था और अब निगम उपभोक्ताओं से बिजली खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की गुणवत्ता में बहुत सुधार हुआ है। ट्रांसफार्मर नये लगाए गए हैं और जो पहले से लगे हैं, वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 

*ऊर्जा मंत्री ने किया शिव का जलाभिषेक* 

श्री बिजलेश्वर मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पहले ही सावन सोमवार के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए पूजा-अर्चना के साथ  की गई। नागर ने इस दौरान मंदिर में भगवान शंकर का जलाअभिषेक किया व वहां परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र जैन व डॉ. अनिता जैन तथा मंदिर के नवनिर्माण के अन्य सहयोगियों का सम्मान भी ऊर्जा मंत्री नागर द्वारा किया गया। इससे पूर्व जैन विश्व भारती में उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किए, वहां जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद आदि ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विशिष्ट अतिथि करणीसिंह के अलावा उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी,थानाधिकारी शंभुदयाल मीणा तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता गोपाल वर्मा, राजकुमार तुनगरिया आदि अधिकारी व कार्मिक सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि गण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

*बिजली सम्बंधी समस्याओं के लिए किया जा रहा है स्थाई समाधान का प्रयास- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर* *लाडनूं में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में लिया ऊर्जा मंत्री ने भाग* डीडवाना-कुचामन, 3 अगस्त। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि राज्य सरकार बिजली सम्बंधी सभी तरह की समस्याओं के स्थाई समाधान के प्रयास कर रही है। पहले गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती थी, हमने उसमें सुधार किया है और इसे पूरी तरह सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के सामने आंधी, बरसात, वोल्टेज की खपत बढने आदि विभिन्न तरह की समस्याएं आती हैं, जिनसे विद्युतकर्मी दिन-रात जूझते हैं।‌हमारा प्रयास रहेगा कि इन समस्याओं में पर्याप्त कमी आए। वे यहां लाडनूं शहर के प्राचीन पावर हाउस में पुनर्निर्मित श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण को याद किया तथा कहा कि उनके प्रवास-काल के दौरान लोगों की आवाजाही बढने और अच्छी रौनक बनी होने के बारे में बताया और जैन विश्व भारती को लाडनूं की पहचान के रूप में चिह्नित किया। *निगम पहले उपभोक्ताओं को बिजली बेचता था और अब खरीदता है* समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और नवाचारों के चलते बिजली विभाग में बहुत परिवर्तन आया है। अब तक विद्युत वितरण निगम बिजली उपभोक्ताओं को बेचा करता था और अब निगम उपभोक्ताओं से बिजली खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की गुणवत्ता में बहुत सुधार हुआ है। ट्रांसफार्मर नये लगाए गए हैं और जो पहले से लगे हैं, वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। *ऊर्जा मंत्री ने किया शिव का जलाभिषेक* श्री बिजलेश्वर मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पहले ही सावन सोमवार के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए पूजा-अर्चना के साथ की गई। नागर ने इस दौरान मंदिर में भगवान शंकर का जलाअभिषेक किया व वहां परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र जैन व डॉ. अनिता जैन तथा मंदिर के नवनिर्माण के अन्य सहयोगियों का सम्मान भी ऊर्जा मंत्री नागर द्वारा किया गया। इससे पूर्व जैन विश्व भारती में उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किए, वहां जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद आदि ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विशिष्ट अतिथि करणीसिंह के अलावा उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी,थानाधिकारी शंभुदयाल मीणा तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता गोपाल वर्मा, राजकुमार तुनगरिया आदि अधिकारी व कार्मिक सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि गण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Aug 3, 2026

शिक्षक समस्याओं के समाधान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:

 डीडवाना में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पहली जिला बैठक संपन्न

 एक शिक्षक, एक वृक्ष' और 'गुरु वंदन' अभियान को पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू करने पर बनी सहमति

 स्थानीय शिक्षक समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण, प्रदेश स्तरीय माँगों के लिए मिला आश्वासन

डीडवाना।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला डीडवाना की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के साथ संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी स्थानीय व विभागीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर गहन मंथन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री महेंद्र लखारा रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी ने की। मंच का सफल संचालन करण सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री महेंद्र लखारा ने संगठन के पुनर्गठित एवं नवीन स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को एकजुट रहकर संगठन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने अपनी स्थानीय और विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इनमें से कई समस्याओं का पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, प्रांतीय महामंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य एवं प्रदेश स्तर की शिक्षक समस्याओं को शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखकर उनका शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।संगठन ने सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़ते हुए दो बड़े अभियानों पर विशेष चर्चा की एक शिक्षक, एक वृक्ष' अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु जिले के प्रत्येक शिक्षक द्वारा पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया।गुरु वंदन कार्यक्रम' भारतीय संस्कृति एवं शिक्षक-शिष्य परंपरा के संवर्धन हेतु इस कार्यक्रम को जिले भर के विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।बैठक के अंतिम चरण में संगठन के आगामी आयोजनों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।इस प्रथम जिला बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न खंडों (ब्लॉक) के अध्यक्ष, मंत्री एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक समस्याओं के समाधान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: डीडवाना में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पहली जिला बैठक संपन्न एक शिक्षक, एक वृक्ष' और 'गुरु वंदन' अभियान को पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू करने पर बनी सहमति स्थानीय शिक्षक समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण, प्रदेश स्तरीय माँगों के लिए मिला आश्वासन डीडवाना।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला डीडवाना की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के साथ संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी स्थानीय व विभागीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री महेंद्र लखारा रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी ने की। मंच का सफल संचालन करण सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री महेंद्र लखारा ने संगठन के पुनर्गठित एवं नवीन स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को एकजुट रहकर संगठन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने अपनी स्थानीय और विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इनमें से कई समस्याओं का पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, प्रांतीय महामंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य एवं प्रदेश स्तर की शिक्षक समस्याओं को शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखकर उनका शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।संगठन ने सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़ते हुए दो बड़े अभियानों पर विशेष चर्चा की एक शिक्षक, एक वृक्ष' अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु जिले के प्रत्येक शिक्षक द्वारा पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया।गुरु वंदन कार्यक्रम' भारतीय संस्कृति एवं शिक्षक-शिष्य परंपरा के संवर्धन हेतु इस कार्यक्रम को जिले भर के विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।बैठक के अंतिम चरण में संगठन के आगामी आयोजनों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।इस प्रथम जिला बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न खंडों (ब्लॉक) के अध्यक्ष, मंत्री एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Aug 3, 2026

कैंडल मार्च के साथ गूंजा जनाक्रोश: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे कोलिया के ग्रामीणों ने निकाला 'सद्बुद्धि कैंडल मार्च'

4 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ जताया कड़ा विरोध

डीडवाना। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलिया में वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार शाम 7:00 बजे 'जनआक्रोश एवं सद्बुद्धि कैंडल मार्च' निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां और मांगों की तख्तियां लिए सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।कार्यक्रम संयोजक जगमाल धेतरवाल के नेतृत्व में आयोजित यह कैंडल मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। मार्च गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें विवश होकर सड़कों पर उतरना पड़ा।आजादी के दशकों बाद भी पानी को तरस रही सियाकों की ढाणी, जेवालियों की ढाणी, नेहरों की ढाणी, काला केर बटेसरों की ढाणी तथा खरा एवं धेतरवालों की ढाणी को तुरंत इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जोड़कर सुचारू पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए।कोलिया ग्राम पंचायत की बिजली सुविधा से वंचित सभी ढाणियों में शीघ्र विद्युत लाइन बिछाकर और नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर घरेलू कनेक्शन दिए जाएं।कोलिया के PHC में पिछले 5 महीनों से डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। यहां तुरंत स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति की जाए ताकि ग्रामीणों और मरीजों को भटकना न पड़े।नागौर मार्ग पर स्थित कोलिया बस स्टैंड पर राजस्थान रोडवेज की सभी बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे छात्रों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को आवागमन में राहत मिल सके।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, किसान और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च के साथ गूंजा जनाक्रोश: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे कोलिया के ग्रामीणों ने निकाला 'सद्बुद्धि कैंडल मार्च' 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ जताया कड़ा विरोध डीडवाना। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलिया में वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार शाम 7:00 बजे 'जनआक्रोश एवं सद्बुद्धि कैंडल मार्च' निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां और मांगों की तख्तियां लिए सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।कार्यक्रम संयोजक जगमाल धेतरवाल के नेतृत्व में आयोजित यह कैंडल मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। मार्च गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें विवश होकर सड़कों पर उतरना पड़ा।आजादी के दशकों बाद भी पानी को तरस रही सियाकों की ढाणी, जेवालियों की ढाणी, नेहरों की ढाणी, काला केर बटेसरों की ढाणी तथा खरा एवं धेतरवालों की ढाणी को तुरंत इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जोड़कर सुचारू पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए।कोलिया ग्राम पंचायत की बिजली सुविधा से वंचित सभी ढाणियों में शीघ्र विद्युत लाइन बिछाकर और नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर घरेलू कनेक्शन दिए जाएं।कोलिया के PHC में पिछले 5 महीनों से डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। यहां तुरंत स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति की जाए ताकि ग्रामीणों और मरीजों को भटकना न पड़े।नागौर मार्ग पर स्थित कोलिया बस स्टैंड पर राजस्थान रोडवेज की सभी बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे छात्रों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को आवागमन में राहत मिल सके।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, किसान और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Aug 3, 2026

कुरुक्षेत्र से कांवड़ जल लेकर डीडवाना पहुँचे बाइक सवार श्रद्धालु, हरिराम बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक

डीडवाना।सावन के पवित्र महीने में चारों ओर शिव भक्ति की बयार बह रही है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से कांवड़ यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी क्रम में डीडवाना के पाँच शिव भक्तों की एक टोली ने बाइक से कुरुक्षेत्र तक की धार्मिक यात्रा पूरी कर मिसाल पेश की है।यह टोली बाइक द्वारा कुरुक्षेत्र पहुँची और वहाँ से पवित्र जल कांवड़ में भरकर पुन डीडवाना लौटी। डीडवाना पहुँचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया।इसके बाद टोली डीडवाना स्थित प्रसिद्ध हरिराम बाबा मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ स्थित शिवालय में पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् सभी यात्रियों ने कुरुक्षेत्र से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।कुरुक्षेत्र से बाइक पर कांवड़ जल लाने वाली इस पाँच सदस्यीय टोली में श्रीनिवास प्रजापत कालू मारोठिया सुरेश सोनी हरेंद्रसिह अरुण गौड़
शामिल रहे। जलाभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कुरुक्षेत्र से कांवड़ जल लेकर डीडवाना पहुँचे बाइक सवार श्रद्धालु, हरिराम बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक डीडवाना।सावन के पवित्र महीने में चारों ओर शिव भक्ति की बयार बह रही है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से कांवड़ यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी क्रम में डीडवाना के पाँच शिव भक्तों की एक टोली ने बाइक से कुरुक्षेत्र तक की धार्मिक यात्रा पूरी कर मिसाल पेश की है।यह टोली बाइक द्वारा कुरुक्षेत्र पहुँची और वहाँ से पवित्र जल कांवड़ में भरकर पुन डीडवाना लौटी। डीडवाना पहुँचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया।इसके बाद टोली डीडवाना स्थित प्रसिद्ध हरिराम बाबा मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ स्थित शिवालय में पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् सभी यात्रियों ने कुरुक्षेत्र से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।कुरुक्षेत्र से बाइक पर कांवड़ जल लाने वाली इस पाँच सदस्यीय टोली में श्रीनिवास प्रजापत कालू मारोठिया सुरेश सोनी हरेंद्रसिह अरुण गौड़ शामिल रहे। जलाभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Didwana, Nagaur | Aug 3, 2026

#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur

1. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद भेड़ से अवैध लाईम स्टोन खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं सरहद भूण्डेल से अवैध रूप से लाईम स्टोन परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को डिटेन कर, खनिज विभाग को सूचित किया गया।

2. थाना श्रीबालाजीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी आदेश को कस्बा नोखा, बीकानेर से दस्तयाब कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थीया की नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अपहृत बालिका को पूर्व में दस्तयाब किया जा चुका है।

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan

#NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur 1. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद भेड़ से अवैध लाईम स्टोन खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं सरहद भूण्डेल से अवैध रूप से लाईम स्टोन परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को डिटेन कर, खनिज विभाग को सूचित किया गया। 2. थाना श्रीबालाजीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी आदेश को कस्बा नोखा, बीकानेर से दस्तयाब कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थीया की नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अपहृत बालिका को पूर्व में दस्तयाब किया जा चुका है। @IgpAjmer @PoliceRajasthan

Didwana, Nagaur | Aug 3, 2026