मेरठ: सरधना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने मंदबुद्धि युवक को छत से नीचे फेंका,टूटे दोनो पैर,कार्रवाई के लिए भटक रही मां बहन
Meerut, Meerut | Jul 5, 2024 शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची मां ने बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा मनीष छत पर सो रहा था,इसी दौरान पड़ोसी युवक आया और उसने मारपीट करते हुए मनीष को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसके दोनो पैर टूट गए।बहन का कहना है उसका भाई मंदबुद्धि है। आरोप है की थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।अब मां और बेटी इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।