मेरठ: SSP ऑफिस में महिला का हंगामा,PM आवास योजना के नाम पर महिला से हुई थी ठगी
Meerut, Meerut | Jul 5, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा, करते हुए बताया कि उससे 2 साल पहले पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी की गई थी ।महिला का आरोप है उसने मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बाकी आरोपियों का विवेचना में नाम निकाल दिया।आज महिला इसी की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची थी।