मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में 24 घंटे दहशत में रहे परिवार, तीनों बच्चे घूम रहे थे हरिद्वार, वापस घर लौटे
Meerut, Meerut | Jul 4, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र की जय भीम नगर कॉलोनी से मंगलवार की शाम को संदिग्ध हालात में लापता हुए, तीनों छात्र ब्रहस्पतिवार को अपने आप घर वापस लौट आए। छात्रों ने बताया कि वह हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है।परिवार के लोग बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे।