मेरठ: पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा को लेकर 4 राज्य के अफसर की मीटिंग, दिल्ली-उत्तराखंड के बीच 22 जुलाई से होगा ट्रैफिक डायवर्जन
Meerut, Meerut | Jul 4, 2024 कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली से उत्तराखंड तक 22 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा। 21 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस लाइन में 4 राज्यों के पुलिस,प्रशासनिक अफसरों की बड़ी बैठक हुई है। बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर पूरा रोडमैप बना लिया गया है।बैठक में उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा और यूपी के पुलिस,प्रशासनिक अफसर शामिल हुए।