मड़ावरा: बछरावनी में गाली-गलौज करने से मना करने पर 2 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के बछरावनी गाँव में शनिवार की शाम करीब 7 बजे गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति की 2लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिससे उसे गम्भीर चोटें आ गई। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।