देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में देर रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण विद्युत कार्यालय परिसर में भरापानी, आवागमन बाधित
देर रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नगर परिषद देवेंद्रनगर स्थित विद्युत कार्यालय एवं पावर हाउस परिसर में करीब 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। पानी भरने से आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।