गरोठ के लुक्का गांव में 7 वर्षीय बालिका की संदिग्ध हत्या, दुष्कर्म के बाद पत्थरों से वार करने का आरोप; पुलिस ने संदिग्ध को राउंडअप किया
गरोठ (मंदसौर)। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम लुक्का में 7 वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका कल से लापता थी। सोमवार सुबह उसका शव गांव में कुएं के पास बरगद के पेड़ के समीप मिला।
प्रारंभिक जानकारी में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थरों से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी गरोठ का निवासी है। बालिका के पिता और संदिग्ध आरोपी दोनों लुक्का गांव में मजदूरी का काम करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध को राउंडअप किया है। फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।