Public App Logo
Jansamasya
News
���ुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
���िहार
���ीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Rajasthan
���मित_शाह
Breakingnews
���हिला
Madhya_pradesh
Pmmodi
Ipl
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
���ेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Crimenews
Kolkata

कलेक्टर की पहल से सशक्त स्वास्थ्य शिविर, हाई रिस्क गर्भवती और अति कुपोषित बच्चों की पहचान | NexIndia News #niwarinews

Niwari, Niwari | Feb 16, 2026
निवाड़ी में कलेक्टर की अभिनव पहल के तहत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं प्रबंधन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 68 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 16 हाई रिस्क पाई गईं। वहीं 98 SAM एवं MAM बच्चों की जांच की गई, जिनमें 19 बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में पाए गए। इन सभी को आवश्यक उपचार, पोषण परामर्श एवं प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही आयुष विभाग द्वारा आयोजित आयुष शिविर में 110 महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रशासन की इस सशक्त पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना और कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है।