Slug- बलिया में वरिष्ठ कोषाधिकारी के स्वागत समारोह में 75 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनर्स व पूर्व सैनिक सम्मानित-
Reporter- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
Location- बलिया,यूपी
Date- 04-11-2026
Anchor- बलिया में गंगा बहुद्देशीय सभागार में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के स्वागत और पेंशनर्स-पूर्व सैनिकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीतों से हुआ।
समारोह में जनपद के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्हें त्रिशूल, तलवार और अंगवस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में युवा साहित्यकार अभिषेक मिश्रा की पुस्तक ‘एक नई महामारी’ का विमोचन भी हुआ।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पेंशनरों का सम्मान सर्वोपरि है और उनकी समस्याओं का शासन स्तर पर प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
Byte- दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री
Byte- धर्मनाथ, पेंशनर
Byte- पेंशनर
Ballia, Ballia | Nov 5, 2026