14नवम्बर 2026 छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के कृषि विभाग के अधिकारी DDA,ADA,RAEO और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एग्रोनॉमिस्ट एवं रिसर्च एनालिसिस डॉ श्रीमती तरुण कुर्रे व कृषि वैज्ञानिक टीम द्वारा किसान उमाशंकर कोराम जी की देशी धान बौना सफरी की TCBT वृक्षायुर्वेद विधि से लगाए गए प्राकृतिक खेती का निरिक्षण और क्रॉप कटिंग करके रिपोर्ट बनाई गई
मै भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच और स्थानीय ग्रामीण किसानो के साथ प्राकृतिक खेती से लगाई गई
अदरक
हल्दी
अरहर की फसलों का भी मूल्यांकन किया है।
धान की फसल की 5बाय5 मीटर क्रॉप कटिंग करके उत्पादन भी निकला गया
पूरी रिपोर्ट निम्न है
फसल अवलोकन एवं तुलनात्मक निरीक्षण रिपोर्ट
दिनांक: 14/11/2026
आज दिनांक 14/11/2026 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कोरबा के विशेषज्ञ डॉ. (श्रीमती) तरुण कुर्रे, उप संचालक कृषि (कोरबा) श्री आशुतोष श्रीवास्तव, पूर्व उप संचालक कृषि (कोरबा) श्री कंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) श्री नवीन जायसवाल एवं प्रोफेसर ताराचंद बेलजी की टीम द्वारा प्रक्षेत्र का अवलोकन किया गया।
यह निरीक्षण प्रगतिशील किसान श्री उमाशंकर कोराम/डोरोम (ग्राम- सेंदरीपाली, तहसील- पाली, जिला- कोरबा, छ.ग.) के खेत पर किया गया। किसान द्वारा TCBT (ताराचंद बेलजी तकनीक) का उपयोग कर धान की देशी किस्म 'बौनी सफरी/सुपुरा' की खेती की गई है। निरीक्षण के दौरान सामान्य विधि (Control Plot - बिना TCBT तकनीक) और TCBT तकनीक वाले प्लॉट का निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर तुलनात्मक परीक्षण किया गया:
निरीक्षण के दौरान TCBT (ताराचंद बेलजी तकनीक) प्लॉट और सामान्य नियंत्रण प्लॉट (Control Plot) के बीच निम्नलिखित 9 प्रमुख मापदंडों पर स्पष्ट अंतर दर्ज किया गया:
1. पौधों की ऊँचाई: TCBT तकनीक वाले प्लॉट में पौधों की ऊँचाई 137 सेमी पाई गई, जबकि नियंत्रण प्लॉट में यह 119 सेमी रही। इस प्रकार TCBT तकनीक में पौधों की ऊँचाई में 18 सेमी (15.1%) की बढ़त दर्ज की गई।
2. कंसों (कल्लों) की संख्या: TCBT प्लॉट में प्रति पौधा औसतन 13 कल्ले विकसित हुए, वहीं नियंत्रण प्लॉट में केवल 7 कल्ले ही पाए गए। यह कल्लों की संख्या में 6 कल्लों (85.7%) की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
3. तना का व्यास: TCBT तकनीक से उगाए गए पौधों के तने का व्यास 3 सेमी दर्ज किया गया, जो नियंत्रण प्लॉट के 2 सेमी की तुलना में 1 सेमी (50.0%) अधिक मजबूत है।
4. जड़ की लंबाई: TCBT प्लॉट में जड़ों का विकास अत्यंत गहरा रहा, जहाँ जड़ की लंबाई 38 सेमी मापी गई। इसके विपरीत नियंत्रण प्लॉट में जड़ की लंबाई मात्र 18 सेमी रही, जो TCBT विधि में 20 सेमी (111.1%) अधिक है।
5. बालियों की लंबाई: TCBT प्लॉट की बालियों की लंबाई 23 सेमी तथा नियंत्रण प्लॉट की 20 सेमी दर्ज की गई, जिससे बालियों की लंबाई में 3 सेमी (15.0%) का सुधार हुआ।
6. दाना संख्या प्रति बाली: TCBT तकनीक वाले प्लॉट की प्रति बाली में औसतन 295 दाने प्राप्त हुए, जबकि नियंत्रण प्लॉट में केवल 148 दाने ही बने। इसमें प्रति बाली 147 दानों (99.3%) की भारी बढ़त हुई।
7. अनुमानित उत्पादन (प्रति एकड़): उपरोक्त सभी सुधारों के परिणामस्वरूप TCBT प्लॉट का अनुमानित उत्पादन 22.60 क्विंटल प्रति एकड़ आँका गया, जबकि नियंत्रण प्लॉट में यह 13 क्विंटल रहा। इससे उत्पादन में सीधे तौर पर 9.60 क्विंटल (73.8%) की वृद्धि हुई।
8. कुल लागत (प्रति एकड़): TCBT तकनीक में प्रति एकड़ कुल कृषि लागत ₹14000/- आई, जबकि नियंत्रण प्लॉट की लागत ₹18000/- रही। इस प्रकार TCBT विधि में लगत रासायनिक खेती से कम 4000रु कम आया।
9. शुद्ध लाभ / नेट बचत (प्रति एकड़): लागत घटाने के बाद TCBT प्लॉट से किसान को ₹58,000/- का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, जबकि नियंत्रण प्लॉट से केवल ₹26,300/- की बचत हुई। इस प्रकार TCBT तकनीक से किसान के शुद्ध मुनाफे में ₹31,700/- (120.5%) की दोगुने से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
निरीक्षण निष्कर्ष:
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि TCBT तकनीक से की गई देशी धान की खेती में पौधों की जड़ों का विकास अधिक गहरा (38 सेमी) और तना मजबूत है। इसके परिणामस्वरूप प्रति बाली दानों की संख्या लगभग दोगुनी (295 दाने) प्राप्त हुई है, जिससे किसान को नियंत्रण प्लॉट की तुलना में ₹ 31,700/- अधिक शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।
अतः तकनीकी टीम के निरीक्षण में यह पाया गया कि TCBT तकनीक पूरी तरह प्राकृतिक खेती पर आधारित है तथा किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी भी है। अंत में TCBT तकनीक का प्रशिक्षण प्रो. ताराचंद बेलजी के द्वारा किसानों को दिया गया।
डॉ. (श्रीमती) तरुण कुर्रे
एग्रोनॉमिस्ट (Agronomist)
रिसर्च एंड एनालिसिस
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर