राघोपुर: पुलिस ने चांदपुरा पंचायत से 4 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा पंचायत में छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया तस्कर स्थानीय सुरेंद्र महतो बताया गया। राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चांदपुरा पंचायत से चार लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।