राघोपुर: राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को बर्बाद कर रहे नीलगाय
राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सैकड़ो एकड़ खेतों में लगी फसल को नीलगाय बर्बाद कर रही है। जिसे लेकर राघोपुर प्रखंड के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। खेतों में लगी फसल को नीलगाय से बचने के लिए किसानों ने कृषि पदाधिकारी से गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि महाजन से कर्ज लेकर गेहूं आलू सरसों की खेती करते हैं वही नीलगाय फसल को बर्बाद कर देती है।