राघोपुर: राघोपुर थाना के मोहनपुर पंचायत में पूर्व विवाद में बदमाशों ने एक युवक को पीटकर किया घायल
राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत में पूर्व विवाद में बदमाशों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल को परिवार वालों ने इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भर्ती कराया। घायल युवक राकेश कुमार बताया गया है। घायल ने पूर्व विवाद में मारपीट का आरोप स्थानीय लोगों पर लगाया है।