राघोपुर: पुलिस ने छापेमारी कर चांदपुरा पंचायत से 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा पंचायत से 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर चांदपुर निवासी राम श्लोक महतो बताया गया है। राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंदपुरा पंचायत में एक घर में छापेमारी कर 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।