राघोपुर: राघोपुर प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के कर्मियों के मनमानी के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
राघोपुर प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर कर्मियों के मनमानी के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है। जिसके कारण नौकरी एवं अन्य कार्य में दिक्कत होती है। लोगों का आरोप है कि आरटीपीएस कर्मी बिचौलियों के माध्यम से पैसा लेकर प्रमाण पत्र निर्गत करते हैं।