सिराथू: कोखराज इलाके से नाबालिक को बेचने और दुष्कर्म करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोखराज थाना में 17 अप्रैल को वादी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी रिश्तेदार नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेच भी गया है।एसपी द्वारा टीम गठित की गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।मुखबिर की सूचना से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।हरियाणा के पानीपत का रहने वाला संदीप त्यागी और कौशांबी का अशोक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार चालान कर दिया है।