सिराथू: हब्बूनगर जहांगीराबाद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, लोहे के रॉड से सिर पर वार कर पत्रकार को किया खून में तर
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर जहांगीराबाद में रविवार देररात एक स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है पत्रकार जोहित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने रोका फिर उन पर लोहे के रॉड से हमला किया।सर में गंभीर चोटें आई है। इस हमले में पत्रकार खून में तर हो गया। गंभीर हालत में सीएचसी कड़ा ले जाया गया।पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।