सिराथू: हादसों में कमी लाने के लिए एडीएम, एसडीएम और एआरटीओ ने सैनी में निरीक्षण कर सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के दिए निर्देश
सिराथू तहसील के सैनी चौराहा सोमवार शाम एडीएम अरुण कुमार एसडीएम सिराथू योगेश कुमार एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पहुंचे थे।लगातार हो रहे हादसों में कमी लाने के लिए जमीनी हकीकत देखी।अधिकारियों ने बताया पिछले दिनों कई हादसे हुए है।बताया सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जाकर बनाई गई दुकानों को हटाने को लोगों को निर्देश दिए हैं।