सिराथू: भरवारी में ट्रेन के आगे कूदी लड़की के ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 5 डिब्बे, ट्रेन रुकने पर लड़की मिली सही सलामत
कोखराज थाना के भरवारी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात अफरा तफरी मची हुई थी।चौरी चौरा ट्रेन के आगे एक लड़की कूद गई जिसके ऊपर से पाँच डिब्बे गुजर गए।ट्रेन रुकने पर उसे सही सलामत बाहर निकाला गया है।बंधवा की यह लड़की आत्महत्या की आई थी।ट्रेन को करीब 40 मिनट तक यहां रुकना पड़ा।पुलिस ने इसके घरवालों को सूचना दी है और अपने साथ पुलिस चौकी लेकर चली गई।