सिराथू: गर्मी शुरू होते ही भरवारी नगर में गहराया पेयजल संकट, खराब पड़े हैं हैंडपंप और वॉटर कूलर #jansamasya
नगर वासियों और राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका भरवारी में कई वॉटर कूलर और सड़क किनारे हैंडपंप लगे हैं लेकिन इनमें से अधिकांश खराब है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रिबोर नहीं होने के कारण हैंडपंप ख़राब है।वहीं ठंडे पानी के लगवाए गए वॉटर कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं।बताया कि नगर अध्यक्ष और सभासदों से बताया गया है लेकिन नहीं बनवाया गया है।