राजगढ़ी: स्यानाचट्टी में स्कूल, पुल, होटल व आवासीय भवनों में अस्थाई झील का पानी घुसा, लगातार बढ़ रहा जलस्तर
स्याना चट्टी में यमुना नदी में बनी स्थाई झील का जलस्तर बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार शाम 5 बजे सभी होटल व आवासीय भवन खाली करा दिए हैं। स्यानाचट्टी के समीप खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया है। वहां पर पूर्व में बनी झील का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के भवनों, दुकानों, होटलों में पानी घुसा।