सारठ: पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई नेताओं ने सारठ मजार पर की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ
पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख व कई राजनेताओं ने उर्स मेले के अंतिम दिन शुक्रवार रात 9 बजे सारठ मजार पर चादरपोशी करके अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। चादरपोशी करने वालों में पूर्व MP फुरकान अंसारी की बेटी व मंत्री इरफान अंसारी की बहन शबाना खातून, BSP नेता जियाउल हक, JMM नेता परिमल सिंह व दर्जनों श्रद्धालु शामिल है, CO केसीएस मुंडा, थानेदार डीके साह आदि मौजूद थे।