पुपरी: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन ने पुपरी में नर्सिंग होम, जांच घरों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की
डीएम के निर्देश पर रविवार को 3 बजे दिन में डीसीएलआर डॉ. अनंत कुमार के नेतृत्व में पुपरी में विभिन्न नर्सिंग होम, जांच घर, अल्ट्रासाउंड की जांच की गई। इसक्रम में टीम द्वारा जच्चा बच्चा मेटरनिटी हॉस्पिटल, रॉयल अल्ट्रासाउंड, पुपरी अल्ट्रासाउंड व विशाल घर को शील कर दिया गया है।