सिराथू: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मीरापुर स्कूल में मुन्ना भाई को पकड़ा गया, भाजपा नेता के छात्र की जगह परीक्षा देने आया था
बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है।सिराथू तहसील इलाके के मीरापुर के छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज में दौलतपुर कसार के रामधारी रामअधीन शर्मा इंटर कॉलेज का सेंटर लगा है। बताया जाता है कि अमित कुमार नाम का एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है जो दूसरे के जगह परीक्षा देने आया था।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।बताया जाता है कि भाजपा नेता के विद्यालय का सेंटर लगा है।