बौंसी: चिलकारा पंचायत के बधनावरण टोला में अंबेडकर समग्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया
Bausi, Banka | May 24, 2025 प्रखंड अंतर्गत चिलकरा पंचायत के अनुसूचित जनजाति टोला बधनावरण में शनिवार 1 बजे अंबेडकर समग्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी अंजनी कुमार मौजूद रहे। इस दौरान शिविर में उपस्थित आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी आदिवासी लोगों को ग्रामीण विकास विशेष कर मनरेगा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।