बौंसी: डहुआ गांव से पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | May 22, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के डहुआ गांव से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आरिफ अंसारी के रूप में हुई है। गुरुवार रात करीब 8:00 बजे बौसी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक दहशत फैलाने को लेकर हथियार लेकर गांव में घूम रहा था।