बौंसी: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कुमरभाग गांव पहुंचे, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
Bausi, Banka | May 23, 2025 बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार करीब 1 बजे बौंसी प्रखंड के कुमरभाग पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद की भरोसा दिया। पिछले 12 मई को बारात से लौटने के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि दुर्घटना में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे। तेजस्वी यादव ने पीड़ित व घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद भी की।