बौंसी: कुमरभाग गांव में करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग ने पीड़ित परिवार को दिया ₹4 लाख का चेक
Bausi, Banka | May 24, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के कुमरभाग गांव के युवक की 12 मई को करंट लगने से मौत होने के बाद बिजली विभाग द्वारा शनिवार करीब 3:00 बजे मृतक दिलीप सिंह की मां दुर्गा देवी को 4 लाख का चेक दिया गया। मृतक की पत्नी दिव्या कुमारी अपने मायके में है, जो आने में असमर्थ थी। इस वजह से बिजली विभाग के अधिकारियों ने मृतक की मां को चेक प्रदान किया।