बौंसी: बांक ललमटिया गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम
Bausi, Banka | May 23, 2025 प्रखंड क्षेत्र के बांक ललमटिया गांव में शुक्रवार करीब 1:00 बजे तालाब में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील किस्कू का पुत्र शेखर किस्कू के रूप में हुई है। शेखर किस्कू अपने दोस्तों के साथ गांव के करीब तालाब की तरफ चला गया था। बारिश की वजह से तालाब में पानी भर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।