डिंडौरी: जनपद पंचायत डिंडौरी के सभा कक्ष में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
डिंडौरी जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सोमवार दोपहर 2:00 बजे भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के दौरान अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन करते हुए माल्यार्पण किया । दरअसल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने याद करते हुए जयंती मनाई ।