गुना: म्याना: नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंदौर से हुई बरामद
Guna, Guna | Apr 16, 2026 म्याना थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का थाना क्षेत्र से अपहरण कर रेप का आरोपी छोटू उर्फ शिवम रघुवंशी ग्राम उकावद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 16 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 7 अप्रैल को लापता लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट की थी। 14 अप्रैल को इंदौर परदेशीपुरा से दस्तयाब कर बयान लिए। आरोपी की तलाश की, 16 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।