कर्वी: चित्रकूट में अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखने रामघाट पहुंचे आईजी पीएसी, किया रामघाट का भ्रमण
चित्रकूट में भाद्रपद अमावस्या मेले के मद्देनजर गुरुवार दोपहर आईजी पीएसी धर्मवीर सिंह ने रामघाट की व्यवस्था परखी। उन्होंने पीएसी व फ्लड कंपनी की ड्यूटी, बैरिकेडिंग, गोताखोर, लाइफ जैकेट, बचाव उपकरण, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। आईजी ने भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और फ्लड कंपनी को 24 घंटे अलर्ट रहने निर्देश दिए।