बिछिया: धुतका-भढ़िया मार्ग पर बारिश में कीचड़ से ग्रामीणजन फिसलकर चलने को मजबूर
जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुतका-भढ़िया मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह कीचड़ से सराबोर हो गया है। 1 सितंबर, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आए इस वीडियो में साइकिल सवार स्कूली बच्चे और ग्रामीण दोपहिया वाहनों से इसी फिसलन भरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है l यहां ध्यान देने की मांग उठी है l