प्रतापगढ़: चिलबिला परीक्षा केंद्र पर चूड़ियाँ उतरवाने को लेकर हुआ हंगामा
प्रतापगढ़ के चिलबिला स्थित TGT परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से पहले चूड़ियाँ और कंगन उतारने के लिए मजबूर किया गया। इससे आक्रोशित होकर परीक्षार्थियों और परिजनों ने बुधवार सुबह 10 बजे केंद्र पर जमकर हंगामा किया। विरोध के बाद प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस घटना से परीक्षार्थियों में भारी रोष और असंतोष देखा गया।