बक्सर: होली पर्व को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 जिले के विभिन्न थानों में आगामी होली पर्व को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधियों को थानाध्यक्ष ने यह कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है. इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए. डीजे बजाना प्रतिबंधित है और हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.