बक्सर: भैंस और बुलेट बाइक नहीं दिए जाने के कारण विवाहिता को घर से निकला
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 महिला थाने में शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है कि उन लोगों ने दहेज में बुलेट बाइक और एक भैंस नहीं दिए जाने के कारण उसके साथ मारपीट की और फिर उसे घर से निकाल दिया. मामले में थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई, जिसके बाद महिला थाने के पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है.